बार्सिलोना। स्पेन की सर्वोच्च अदालत द्वारा 25 अलगाववादी नेताओं पर विद्रोह, गबन और राज्य की अवहेलना करने का मुकदमा चलाने के फैसले के बाद कैटालोनिया क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प हो गई। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को अदालत के फैसले के अनुसार दोषी ठहाए जाने पर इन लोगों को 30 साल कैद तक हो सकती है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मैड्रिड में सर्वोच्च अदालत के न्यायाधीश पाब्लो लेरेना ने कैटालोनिया के पांच और नेताओं को बिना जमानत हिरासत में रखने का आदेश दिया। इन पर अक्टूबर में स्पेन से कैटालोनिया की आजादी को लेकर हुए जनमत संग्रह में भागीदारी को लेकर सुनवाई हो रही है, जो काफी समय से लंबित है।
पुलिस के साथ हुई इस ताजा झड़प में 20 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार रात को बार्सिलोना की संघीय इमारतों से प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए बलप्रयोग किया था। कैटालोनिया के अन्य क्षेत्रों में भी प्रदर्शन हुए।
--आईएएनएस
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope