• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिम्बाब्वे पहुंची चीनी वैक्सीन

Chinese vaccine arrived in Zimbabwe - World News in Hindi

बीजिंग| स्थानीय समयानुसार 15 फरवरी की सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर चीन द्वारा दान के रूप में जिम्बाब्वे को दी गयी कोविड-19 की वैक्सीन राजधानी हरारे के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंच गई। जिम्बाब्वे के उप राष्ट्रपति और स्वास्थ्य मंत्री, जिम्बाब्वे के अंतरिम विदेश मंत्री आदि पदाधिकारियों ने हवाई अड्डा पर वैक्सीन सौंपने की रस्म में हिस्सा लिया।

मौके पर जिम्बाब्वे के उप राष्ट्रपति जि़वेंगा ने संबोधन करते हुए कहा कि चीन ने हमेशा से जिम्बाब्वे के महामारी रोकथाम कार्य में मदद देता रहा है। ये वैक्सीन जिम्बाब्वे द्वारा महामारी को पराजित करने और सामान्य उत्पादन और जीवन बहाली करने में योगदान देगी।

जिम्बाब्वे स्थित चीनी राजदूत क्वो श्याओछ्वन ने कहा कि चीन विश्व में पहला ऐसा देश है जिसने कोविड-19 की वैक्सीन को वैश्विक सार्वजनिक उत्पाद के रूप में बनाने का वचन दिया। जिम्बाब्वे चीन द्वारा दान के रूप में वैक्सीन देने वाला प्रथम खेप के देशों में से एक है, जिससे दोनों देशों के बीच तमाम सामरिक साझेदारी संबंध और गहरी मैत्री प्रतिबिंबित है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

-- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chinese vaccine arrived in Zimbabwe
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chinese, vaccine, arrived, zimbabwe, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved