बिजिंग। सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन के बीच तनाव बना हुआ है। दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढता ही जा रहा है। इस बीच चीनी मीडिया ने भारत को युद्ध की धमकी दी है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के लेख में भारत को धमकी देते हुए कहा है कि चीन किसी भी तरह के टकराव के लिए तैयार है। साथ ही लेख में लिखा है कि डोकलाम मुद्दे पर चीन युद्ध से भी पीछे नहीं हटेगा और अगर ऐसा होता है तो भारत को इसका खामियाजा भुगतना पडेगा। ग्लोबल टाइम्स के लेख में लिखा है कि भारत को एलएसी पर टकराव का सामना करना पडेगा। साथ ही ग्लोबल टाइम्स के लेख में भारत पर आरोप लगाया है कि 962 के बाद भारत लगातार चीन को उत्तेजित कर रहा है। लेख में लिखा है कि ऐसे में चीन को भविष्य में होने वाले किसी भी तरह के टकराव के लिए तैयार रहना पडेगा। लेख में चीन की सरकार को सलाह देते हुए कहा गया है कि चीन को डोकलाम क्षेत्र में बेझिझक निर्माण बढाना चाहिए और वहां अपने सैनिकों की संख्या भी बढानी चाहिए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
साथ ही लेख में लिखा है कि भारत से होने वाले किसी भी तरह के टकराव से चीन डरता नहीं है। लेख में यह भी लिखा है कि चीन युद्ध के लिए तैयार है और वह डरता नहीं है। ग्लोबल टाइम्स के लेख में लिखा है कि भारत की कार्रवाई चीन की संप्रभुता को चुनौती है और चीन को टकराव के लिए तैयार रहना चाहिए। हांलांकि लेख में यह भी लिखा है कि दोनों देशों को संयम रखते हुए समझदारी का उपयोग करना चाहिए। लेख में आगे लिखा है कि अभी दोनों देशों के बीच राजनयिक बातचीत चल रही है लेकिन भारत की ओर से सभी तरह के संबंधों में जहर दिया गया है।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope