बीजिंग| चीन महामारी की रोकथाम और नियंत्रण के अपने अनुभव को इंडोनेशिया के साथ साझा करना जारी रखने के लिए तैयार है। चीनी स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांग यी ने यह बात कही है। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने मंगलवार को बताया कि वांग ने इंडोनेशिया की विदेश मंत्री रेटनो मासुर्डी के साथ अपनी टेलीफोन पर बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि महामारी के बीच विश्व शांति और विकास को बढ़ावा देने में वैश्विक प्रभाव वाले क्षेत्रीय प्रमुख देश के रूप में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए चीनी पक्ष इंडोनेशिया की सराहना करता है।
वांग ने कहा कि महामारी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि वह इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो के नेतृत्व में विश्वास करते हैं।
उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि इंडोनेशियाई लोग अंतत: महामारी को हरा देंगे। वांग ने यह भी कहा कि चीन इंडोनेशिया के साथ महामारी की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर अपने अनुभव को साझा करना जारी रखना चाहता है।
उन्होंने महामारी की रोकथाम के संबंध में चीन की सर्वश्रेष्ठ क्षमता के साथ इंडोनेशिया का समर्थन और सहायता प्रदान करने पर भी प्रतिबद्धता जाहिर की। इसके साथ ही वांग ने इंडोनेशिया के साथ वैक्सीन सहयोग बढ़ाने की भी बात कही।
वहीं रेटनो ने कहा कि इंडोनेशिया और चीन ने वैक्सीन अनुसंधान को अंजाम देने का बीड़ा उठाया है और विकास सहयोग ने द्विपक्षीय संबंधों के उच्च स्तर और इंडोनेशिया में चीन के मजबूत भरोसे को दर्शाया है।
उन्होंने अपने देश को मजबूत समर्थन के लिए चीन को धन्यवाद दिया, और कहा कि यह आशा है कि दोनों पक्ष वैक्सीन सहयोग को बढ़ावा देते रहेंगे।
--आईएएनएस
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope