• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

चीनी मीडिया की खुद के मुल्क को सलाह, पड़ोसी देशों के हितों की इज्जत करो

बीजिंग। भारत के साथ डोकलाम विवाद खत्म होने के कुछ हफ्ते बाद ही चीनी मीडिया के सुर बदलते नजर आ रहे है। चीनी मीडिया ने अब अपने ही मुल्क को सलाह दी है कि उसे अपने पड़ोसियों के हितों का सम्मान करना चाहिए। चीनी मीडिया ने कहा है कि चीन को अपने द्विपक्षीय विवादों को सुलझाना चाहिए ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव बढ़ाने की बीजिंग की कोशिशों का विरोध ना हो। सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स में छपे एक लेख में कहा गया है, हमें अपने सिद्धांतों पर अडिग रहना चाहिए, लेकिन पड़ोसियों के हितों का सम्मान करना चाहिए। इसमें कहा गया कि चीन को पड़ोसियों के साथ विवाद सुलझाना बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि उसे अपनी महत्वाकांक्षाओं को हासिल करने के प्रयासों का कम से कम विरोध और अधिकतम समर्थन हासिल करने की जरूरत है। यही हमारी बुनियादी रणनीति है। लेख के अनुसार, चूंकि दुनिया में कोई भी चीन की तरफ देखने की हिम्मत नहीं करता है। ऐसे में उसको अधिक जरूरी मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है। चीन को अपनी संप्रभुता की रक्षा करने के साथ ही पड़ोसियों के साथ विवाद से भी बचना चाहिए। लेख में भारत, जापान, वियतनाम और दक्षिण चीन सागर क्षेत्र के अन्य पड़ोसी देशों पर अपरोक्ष रूप से निशाना भी साधा गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-China should respect neighbours interests:china media
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: china, chinese daily, china media, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved