• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चीन का उइगर मुस्लिमों पर आफरिदी को जवाब, खुद आकर स्थिति को देखें

China response to Afridi on Uygar Muslims, come and see the situation yourself - World News in Hindi

इस्लामाबाद। चीन ने अपने शिनजियांग इलाके में उइगर मुसलमानों के मुद्दे को उठाने पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को जवाब दिया है। चीन ने अफरीदी से कहा है कि वह 'दुष्प्रचार के प्रभाव में न आएं और खुद आकर स्थितियों को देखें।' पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने बीते सोमवार को ट्वीट कर सीधे देश के प्रधानमंत्री इमरान खान से आग्रह किया था कि वह 'चीन में उइगर मुसलमानों के साथ होने वाले जुल्म पर आवाज उठाएं।' गौरतलब है कि चीन पर पाकिस्तान की निर्भरता किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में पाकिस्तान लगातार उइगर मुसलमानों के मुद्दे को चीन का आंतरिक मामला बताकर परोक्ष रूप से चीन का पक्ष लेता रहा है। अफरीदी ने ट्वीट किया था "उइगर मुसलमानों के खिलाफ जुल्म सुनकर दिल टूट रहा है। प्रधानमंत्री इमरान खान से गुजारिश है कि आप उम्मत (मुस्लिम समुदाय) को संगठित करने की बात कहते हैं तो इस बारे में भी थोड़ा सोचें। चीनी हुकूमत से अपील है कि वह भगवान के लिए अपने मुल्क में मुसलमानों का उत्पीड़न रोके।"
अफरीदी के बयान पर जब विवाद बढ़ा तो उन्होंने अपने ट्वीट को डीलिट कर दिया। लेकिन चीन पर इस ट्वीट को हटाने का असर नहीं हुआ। चीनी विदेश मंत्रालय के सूचना विभाग के उपनिदेशक ली जिन झाओ ने अफरीदी के ट्वीट के जवाब में ट्वीट किया।
चीनी अधिकारी ने अफरीदी को संबोधित करते हुए लिखा, "मुझे लगता है कि आप चीन के खिलाफ पश्चिम (देशों) के प्रोपेगेंडे से काफी गुमराह हो चुके हैं। हालात देखने के लिए चीन के शिनजियांग क्षेत्र में आपका स्वागत है। आपको एक बिलकुल अलग शिनजियांग देखने को मिलेगा।"
उन्होंने कहा कि पश्चिमी जगत चीन को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहा है और मुसलमानों को उसके खिलाफ भड़का रहा है।
चीन के शिनजियांग इलाके में एक करोड़ से अधिक उइगर मुसलमान रहते हैं जिनमें से एक बड़ी संख्या को कथित रूप से डिटेंशन सेंटर में रखा जा रहा है। उइगर और अन्य अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के आरोप में अमेरिका ने चीन की 28 सरकारी व गैरसरकारी संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। जबकि चीन का कहना है कि यह हिरासती केंद्र नहीं बल्कि शिक्षण व रोजगार कौशल को सिखाने के केंद्र हैं जहां कट्टरपंथ के खिलाफ शिक्षा दी जाती है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-China response to Afridi on Uygar Muslims, come and see the situation yourself
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: former pakistan cricketer shahid afridi, xinjiang area of ​​china, uygar muslim, prime minister imran khan, chinese foreign ministry, chinese foreign ministry deputy director of information department li jin zhao, शाहिद अफरीदी, इमरान खान, ली जिन झाओ, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved