• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चीन : वर्गाकार कक्ष अस्पताल के बंद होने के दिन का फोटो वायरल

China: Photo viral of square room hospital closure day - World News in Hindi

बीजिंग। च्यांग वनयांग चीन के हूपेई प्रांत के पीपुल्स अस्पताल में एक डॉक्टर हैं। 9 मार्च की रात को वूहान शहर के वूछांग वर्गाकार कक्ष अस्पताल बंद होने का अंतिम दिन था और उनकी अंतिम रात्रि ड्यूटी भी थी। सुरक्षात्मक कपड़े, मास्क और सुरक्षात्मक चश्मे पहने हुए ही वह वर्गाकार कक्ष अस्पताल में एक खाली बिस्तर पर लेटे हुए थे। यह फोटो सोशल मीडिया पर बहुत लोकप्रिय हो रहा है। कोविड-19 महामारी को कदम ब कदम नियंत्रित किये जाने के साथ साथ वूहान शहर के नामित अस्पताल भी खाली होने लगे। 9 मार्च को वूहान शहर के वूछांग वगार्कार कक्ष अस्पताल में अधिकतर रोगियों ने ठीक होकर अस्पताल से विदा दी है। इसी रात को अंतिम बैच के रोगी वगार्कार कक्ष अस्पताल से छोड़ने का इंतजार कर रहे थे। वूछांग वगार्कार कक्ष अस्पताल में बाकी 49 रोगियों ने अस्पताल को छोड़ने के मानक को पूरा किया। उनके जाने के साथ साथ इस वगार्कार कक्ष अस्पताल को बंद किया गया। डॉक्टर च्यांग वनयांग की फोटो सोशल मीडिया पर छा गयी। नेटीजनों ने कमेंट लिख कर कहा कि आपने कड़ी मेहनत की। और डॉक्टर च्यांग वनयांग के जैसे और बहुत से डॉक्टर लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा कर रहे हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-China: Photo viral of square room hospital closure day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: china, photo viral, square room hospital closure day, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved