• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पाकिस्तान के संग मिसाइलें, लडाकू विमान बनाएगा चीन: बदले में आतंक...

बीजिंग। भारत ने साल 2016 में जब अग्नि 5 मिसाइल की लॉन्चिंग की तो चीन काफी नाराज हुआ था। चीन ने इसपर आपत्ति भी जताई थी, लेकिन अब वही चीन अपने सदाबहार दोस्त पाकिस्तान के साथ मिलकर बैलिस्टिक, क्रूज, एंटी-एयरक्राफ्ट और एंटी-शिप मिसाइल बनाने की योजना बना रहा है। यह जानकारी चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने दी है। चीन और पाकिस्तान दोनों साथ में मिलकर बडी संख्या में एफसी-1 शियोलॉन्ग कॉम्बेट एयरक्राफ्ट का उत्पादन करेंगे। एफसी-1 शियोलॉन्ग कॉम्बेट एयरक्राफ्ट हल्के वजन के होते हैं और इन्हें कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही, दोनों देश आतंकवाद निरोधी कार्यक्रमों में सहयोग बढाने के लिए भी सहमत हो गए हैं। दोनों देशों में आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भी समझौता रजामंदी कायम हुई है। जिन आतंकवादियों पर कार्रवाई की बात हुई है,उनमें चीन के अंदर सक्रिय पूर्वी तुर्केस्तान इस्लामिक मूवमेंट भी शामिल है। गुरूवार को बीजिंग में पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर बाजवा और चीन की सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी फांग फेंगजुई की मुलाकात हुई। इस बैठक के दौरान ही दोनों देशों के बीच इस बाबत समझौता हुआ। चीन के सहयोग के बदले इस्लामाबाद ने चीन को चाइना-पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर की पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया है। चीन के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी बयान के मुताबिक इस बैठक के दौरान बाजवा ने कहा,चीन और पाकिस्तान की एक-दूसरे के साथ खास दोस्ती है और उनके हित भी एकसमान हैं। चाइना-पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान ने 15,000 जवानों को तैनात किया है। साथ ही, पाकिस्तानी नौसेना ने भी ग्वादर बंदरगाह की सुरक्षा बढा दी है।
ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक मंगलवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चीन में पाकिस्तान के राजदूत मसूद खालिद ने इस बात की जानकारी दी। चाइना-पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर चीन की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से होकर गुजरने वाला यह आर्थिक गलियारा चीन के शिनजांग प्रांत को बलूचिस्तान स्थित ग्वादर बंदरगाह से जोडता है।
आतंक के खिलाफ लडाई के नाम पर...

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-china plans to make missiles, combat aircrafts with pakistan, both agree to fight terror
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: china, missiles, combat aircrafts, pakistan, fight terror, cpec, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved