• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चीन : जिआंग्सू प्रांत के रासायनिक संयंत्र में विस्फोट, 64 की मौत, 28 लापता

China: Explosion in chemical plant of Jiangsu Province, 64 killed, 28 missing - World News in Hindi

बीजिंग। चीन के जिआंग्सू प्रांत में एक रासायनिक संयंत्र में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 64 हो गई है और 28 लोग अभी भी लापता हैं। जानकारी के मुताबिक , मारे गए 64 लोगों में से 26 की शिनाख्त हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इसमें एक व्यक्ति को शनिवार सुबह बचा लिया गया। विस्फोट में 94 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनमें से 21 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। यह विस्फोट येनचेंग में शियांगशुई काउंटी में एक रासायनिक इंडस्ट्रियल पार्क में जिआंग्सू तिआंजिआई केमिकल कंपनी लिमिटेड में बृहस्पतिवार दोपहर 2.48 बजे हुआ। चीन के भूकंप विभाग ने विस्फोट के समय 2.2 तीव्रता का झटका दर्ज किया। चीन में इससे पहले अगस्त 2015 में तिआंजिन में बड़ा विस्फोट हुआ था, जिसमें 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 1,000 लोग घायल हो गए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-China: Explosion in chemical plant of Jiangsu Province, 64 killed, 28 missing
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: चाइन बीजिंग कैमिकल प्लांट चीन जिआंग्सू प्रांत बीजिंग हिन्दी न्यूज चीन हिन्दी न्यूज china explosion in chemical plant of jiangsu province, 64 killed, 28 missing, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved