• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बचाव में उतरा चीन, कहा-आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई का अगुवा है पाकिस्तान

बीजिंग। भारत तथा अमेरिका द्वारा पाकिस्तान से अपनी सरजमीं का इस्तेमाल सीमा पार आतंकवाद के लिए न करना सुनिश्चित करने की अपील करने के एक दिन बाद चीन ने पाकिस्तान का मजबूती से बचाव किया है। साथ ही चीन ने यह भी कहा कि इस्लामाबाद आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सबसे अग्रिम मोर्चे पर है और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को उसे इसके लिए उचित मान्यता देनी चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने बुधवार को कहा कि हम आतंकवाद के हर रूप का विरोध करते हैं। यह भी स्पष्ट कर चुके हैं कि हम आतंकवाद को किसी खास देश से जोडऩे के खिलाफ हैं। लु ने कहा, हमें कहना होगा कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर खड़ा है और इस संबंध में प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा, हमारा मानना है कि आतंकवाद के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय संपर्क बढ़ाया जाना चाहिए और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को इस संबंध में प्रयासों के लिए पाकिस्तान को पूर्ण मान्यता देनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-China defends Pakistan on terrorism
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chinese foreign ministry spokesman, lu kang, china, pakistan, us, india, fight against terrorism, narendra modi, donald trump, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved