• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

चीन में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन शुरू, मोदी-शी की मुलाकात संभव

शियामेन(चीन)। ब्रिक्स का 9वां शिखर सम्मेलन यहां रविवार से शुरू हुआ। इस तीन दिवसीय सम्मेलन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात की संभावना है। मोदी-शी की संभावित मुलाकात इस बात की ओर इशारा करती है कि पिछले हफ्ते खत्म हुए सीमा विवाद से दोनों देश उबर चुके हैं। शनिवार को शियामेन पहुंचे मोदी ने रविवार को कहा कि वह दूसरे ब्रिक्स देशों के नेताओं से भी मिलेंगे। शी और मोदी की आखिरी द्विपक्षीय मुलाकात कजाकिस्तान के अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन के दौरान जून में हुई थी। दोनों नेता उसके बाद सीमा विवाद के दौरान जर्मनी में जी-20 सम्मेलन के दौरान भी अनौपचारिक रूप से मिले थे। मोदी इस सम्मेलन में पाकिस्तान के आतंकवादी संपर्कों को उठा सकते हैं। वहीं चीन का कहना है कि यह सम्मेलन ऐसे मुद्दों पर चर्चा करने का उचित स्थान नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-China BRICS summit begins, Modi-Shi meet possible
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prime minister narendra modi, chinese president xi jinping, narendra modi, xi jinping, brics summit, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved