• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चिली के राष्ट्रपति ने प्रदर्शनकारियों से विरोध प्रदर्शन खत्म करने का आह्वान किया

Chilean President calls on protesters to end protest - World News in Hindi

सेंटियागो। चिली के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा ने 2 महीने से अधिक समय से चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शन खत्म करने और अधिक से अधिक राजनीतिक सहयोग करने का आह्वान किया। राजधानी सेंटियागो में मेट्रो किराए में बढ़ोतरी के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ और जल्द ही पूरे देश में फैल गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार पिनेरा ने मंगलवार को न सिर्फ प्रदर्शनकारियों के साथ बल्कि 4 दलों के अपने सत्तारूढ़ गठबंधन, चिली वामोस के बीच भी एकता और सुलह का आग्रह किया, जिसमें राजनीतिक और सामाजिक अशांति से निपटने को लेकर विचारों में मतभेद है। राष्ट्रपति ने कहा "एक विभाजित देश का अच्छा भविष्य नहीं होता। एक एकजुट देश जो अपने मतभेदों का सम्मान करता है, लेकिन एक साथ निर्माण करने में सक्षम है, वही एक ऐसा देश है जिसका भविष्य उज्‍जवल है।"
अक्टूबर के मध्य में राजधानी सेंटियागो में मेट्रो किराए में बढ़ोतरी के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ और जल्द ही पूरे देश में फैल गया। चिली में आर्थिक और सामाजिक विषमताओं को दूर करने के लिए संविधान को फिर से लिखा जाए या नहीं, इस पर 26 अप्रैल को जनमत संग्रह के लिए मतदान होगा।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chilean President calls on protesters to end protest
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chilean president sebastian pinera, chile vamos, capital santiago, metro fare, सेबेस्टियन पिनेरा\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved