• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शिकागो : 'पॉप अप पार्टी' में 15 को लगी गोली

Chicago: 15 shot dead in pop up party - World News in Hindi

शिकागो| अमेरिका के शिकागो शहर में आयोजित एक 'पॉप अप पार्टी' में कम से कम 15 लोगों को गोली लग गई है, जिनमें से दो की मौत हो चुकी है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। शिकागो ट्रिब्यून के हवाले से सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया, यह गोलीबारी रविवार को सुबह 4.40 बजे एक बिजनेस फेसिलिटी सेंटर में हुई, जो न केवल एक टो कंपनी के रूप में संचालित है, बल्कि यहां 'पॉप अप पार्टी' जैसे समारोहों के आयोजन के लिए जगह भी दी जाती है।

इस गोलीबारी में एक 31 वर्षीय महिला, एक 39 वर्षीय पुरूष की मौत हो गई है। इनके अलावा, जिन अन्य लोगों को गोली लगी है उनकी उम्र 20 से 44 के बीच में है।

शिकागो पुलिस का मानना है कि यह गोलीबारी किसी गैंग से संबंधित है। हालांकि यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग इसमें शामिल रहे हैं।

शिकागो पुलिस अधीक्षक डेविड ब्राउन ने एक संवाददाता सम्मेलन में बाद में कहा, "घटनास्थल से चार बंदूकें बरामद हुई है। हमारे जासूस इसकी जांच कर रहे हैं। वहां उपस्थित लोगों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन कई उपस्थित गवाहों की अभी भी सर्जरी जारी है इसलिए उनसे पूछताछ नहीं हो पाई है। आगे चलकर पता चलेगा कि ऐसा किस मकसद से किया गया है।"

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chicago: 15 shot dead in pop up party
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chicago, 15 shot dead, pop up party, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved