चंद्रमा लैंडर विक्रम को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने
चंद्रयान-2 के माध्यम से अंतरिक्ष भेजा था। चंद्रमा की सतह की खोज करने की
उम्मीद में विक्रम को चंद्रयान से छह सितंबर को चांद की एक सुरक्षित जगह पर
उतरने के लिए भेजा गया। लैंडर से हालांकि सतह पर उतरने से कुछ दूरी पहले
ही संपर्क टूट गया और यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
पेट्रो ने कहा, यह
हमारे डेटा के बारे में अद्भुत बात है। हमने इसे दुनिया के लिए जारी किया
और कोई भी इसका उपयोग कर सकता है और उसने इसका इस्तेमाल अपनी खोज के लिए
किया। सुब्रमण्यन ने आईएएनएस को बताया, मैं छात्रों और अन्य लोगों को सुझाव
दूंगा कि वे नासा, इसरो और अन्य अंतरिक्ष संगठनों को एलआरओ तस्वीरों के
अच्छे डेटाबेस का निर्माण करने में मदद करें।
(IANS)
सीएम नीतीश कुमार के जन्मदिन पर जदयू मना रहा 'विकास दिवस', तेजस्वी यादव ने दी बधाई
कन्याकुमारी: राहुल गांधी ने बोला मोदी सरकार पर हमला- RSS का देश के लोगों को बांटना स्वीकार नहीं
बिहार : खेल के मैदान में बच्चों ने गेंद समझकर उठाया बम, विस्फोट में 1 की मौत
Daily Horoscope