• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

Chandrayaan 2 : विक्रम लैंडर के मलबे को खोजने वाले सुब्रमण्यन इस बात से हुए थे प्रेरित

न्यूयॉर्क। विक्रम लैंडर के मलबे को खोजने वाले अंतरिक्ष वैज्ञानिक शन्मुगा सुब्रमण्यन ने मंगलवार को कहा कि जब नासा यह काम नहीं कर सका तो वे इसे चुनौती के रूप में ले रहे थे। उन्होंने आईएएनएस को एक ईमेल साक्षात्कार में कहा, यह कुछ चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि नासा भी यह पता नहीं लगा सका था। फिर हम ऐसा क्यों नहीं कर सकते?

और यही वह सोच है जिसने मुझे विक्रम लैंडर की खोज करने के लिए प्रेरित किया। सुब्रमण्यन एक सूचना प्रौद्योगिकी वास्तुकार के रूप में काम करते हैं। उन्होंने अपने खाली समय में 17 सितंबर को नासा के लूनर रेकॉन्सेन्स ऑर्बिटर (एलआरओ) कैमरे द्वारा ली गई तस्वीरों को देखा जिसमें उन्हें विक्रम का मलबा दिखाई दिया।

जब लैंडर से संपर्क टूटा था उस समय नासा और एलआरओ ने कहा था कि बड़ी परछाई होने के कारण और लैंडर की जगह पर उचित रोशनी नहीं होने के कारण उसे खोजना मुश्किल काम है। एलआरओ प्रोजेक्ट के वैज्ञानिक नोआ पेट्रो, जिनसे सुब्रमण्यन ने अपनी खोज का ईमेल किया, ने आईएएनएस को बताया, इस अद्भुत व्यक्ति की कहानी वाकई शानदार है, जिसने हमें इसे खोजने में मदद की। यह वास्तव में बहुत बढिय़ा है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chennai-based techie Shanmuga Subramanian locates Vikram Lander, shares experience
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chennai-based techie shanmuga subramanian, vikram lander, shanmuga subramanian, isro, nasa, chandrayaan-2, american space agency nasa, national aeronautics and space administration, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved