• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूक्रेन को चार और युद्धक टैंक भेजेगा कनाडा

Canada will send four more battle tanks to Ukraine - World News in Hindi

ओटावा | कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने घोषणा की है कि कनाडा यूक्रेन को चार अतिरिक्त लेपर्ड 2 युद्धक टैंक प्रदान करेगा। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रूडो ने शुक्रवार को कहा कि कनाडा एक बख्तरबंद वाहन और 5 हजार से अधिक राउंड गोला-बारूद भी यूक्रेन को देगा। इसके अलावा रूसी संसद के निचले सदन के सदस्यों और मंत्रियों सहित लगभग 200 और व्यक्तियों और संस्थाओं पर नए प्रतिबंध लगाएगा। शुक्रवार को कनाडा के विदेश मामलों के मंत्री मेलानी जोली ने संघर्ष से संबंधित यौन हिंसा और रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु खतरों को दूर करने के लिए यूक्रेन को 32 मिलियन कनाडाई डॉलर (25.6 मिलियन डॉलर) से अधिक के मदद की घोषणा की। जनवरी में, कनाडा की रक्षा मंत्री अनीता आनंद ने कहा कि देश यूक्रेन को चार युद्धक टैंक भेजेगा। कनाडाई सशस्त्र बलों के पास वर्तमान में 82 जर्मन निर्मित लेपर्ड 2 युद्धक टैंक हैं। फरवरी 2022 से, कनाडा ने यूक्रेन को 5 बिलियन कनाडाई डॉल से अधिक की मदद की प्रतिबद्धता जताई।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Canada will send four more battle tanks to Ukraine
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: canadian prime minister justin trudeau, ottawa, russia, canadian foreign affairs minister melanie jolie, anita anand, chemical, biological, radiological, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved