• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कम्बोडिया : साजिश रचने के आरोप में विपक्ष के नेता गिरफ्तार

Cambodia opposition leader arrested for alleged plot - World News in Hindi

नोम पेन्ह। कम्बोडिया में विपक्ष के नेता केम सोखा को सरकार के खिलाफ कथित रूप से साजिश रचने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके साथ कुछ और लोग भी गिरफ्तार हुए हैं जिनमें विदेशी भी शामिल हैं। एफे न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने एक बयान में कहा है कि उनके पास आरोपों को साबित करने के लिए एक वीडियो क्लिप है। केम सोखा की गिरफ्तारी की पुष्टि उनकी बेटी मोनोविथ्या केम ने की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पुलिस ने बिना किसी वारंट के उनके घर पर छापा मारा और उनके पिता समेत सभी सुरक्षाकर्मियों को अपने साथ ले गई। उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘‘केम सोखा अभी सिटी हॉल में पुलिस की हिरासत में हैं। हथकड़ी में, बिना किसी गिरफ्तारी वारंट के। 100 से 200 पुलिसकर्मियों ने उनके घर पर छापा मारा और पूरे घर को तितर बितर कर दिया।’’
बाद में उन्होंने एक और ट्वीट में कहा कि उन्हें पता नहीं कि उनके पिता अभी कहां है, लेकिन वो नोम पेन्ह में कहीं हो सकते हैं।
यह गिरफ्तारी पिछले कुछ हफ्तों से विपक्षी नेता सैम रैन्सी के संदर्भ में सरकार के द्वारा लगाए गए जून में प्रतिबंध के बाद उपजे राजनीतिक तनाव के बाद हुई है।
सैम रैन्सी 2015 में उनके खिलाफ प्रधानमंत्री हुन सेन द्वारा मुकदमा दायर कराए जाने के बाद से फ्रांस में आत्मनिर्वासन में रह रहे हैं।
हुन सेन, जो कम्बोडिया पर 1985 से राज कर रहे हैं, और उनके रक्षा मंत्री टी बन ने जून में कहा था कि अगर कम्बोडियन पीपुल्स पार्टी अगले साल होने वाले आम चुनावों में हार जाती है तो देश में गृह युद्ध जैसे हालात हो सकते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cambodia opposition leader arrested for alleged plot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cambodia opposition leader, arrested, alleged plot, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved