सैन फ्रांसिस्को। दक्षिण कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग की दो भयावह घटनाओं में नौ लोग मारे गए हैं और पूरे मालिबू शहर सहित, हजारों लोगों को घर छोडऩे को मजबूर होना पड़ा है। मालिबू में नौसेना का अड्डा व कई हॉलीवुड हस्तियों के घर हैं। तेज सांता आना हवाओं व शुष्क मौसम की वजह से आग ने पहाड़ी कस्बे को अपनी चपेट में ले लिया है और आग की वजह से इलाके के लाखों निवासियों को अपना घर छोडऩे को मजबूर होना पड़ा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आग को रोकने में सफलता नहीं मिल रही है। आग तेजी से फैल रही है। दक्षिण कैलिफोर्निया की आग को ‘वूलसी फायर’ के नाम से जानते हैं। तेजी से फैली आग ने 22 वर्ग मील के क्षेत्र को चपेट में ले लिया।
आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, आग तेजी से फैलती हुई आठ लेन के 101 राजमार्ग को पार कर गई और सांता मॉनिका पर्वत के मालिबू इलाके में फैल गई, जहां इसने घरों व कारों को चपेट में ले लिया।
'हर घर तिरंगा' अभियान- भाजपा नेताओं और सरकार के मंत्रियों ने अपने-अपने घरों पर लगाया तिरंगा और निकाली तिरंगा यात्रा
कांग्रेस अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया इसी महीने शुरू, राहुल पर कोई स्पष्टता नहीं
गुजरात युवा कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी को लेकर केंद्र की आलोचना की
Daily Horoscope