• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कैलिफोर्निया : बम की धमकी पर फेसबुक की इमारत खाली कराई गई

California: Facebook building vacated on bomb threat - World News in Hindi

सैन फ्रांसिस्को। बम की धमकी मिलने के बाद कैलिफोर्निया में फेसबुक के मुख्य परिसर में एक इमारत खाली कराई गई। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, विस्फोटक-रोधी इकाइयों और स्निफर कुत्तों द्वारा मंगलवार को इमारत के निरीक्षण के बाद मेंलो पार्क पुलिस ने कहा कि उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। इमारत सैन फ्रांसिस्को के दक्षिण में स्थित एक शहर, मेंलो पार्क में जेफरसन ड्राइव के 200 ब्लॉक में स्थित है जहां फेसबुक का मुख्यालय है। फेसबुक ने ऐहतियात के तौर पर आसपास की इमारतों को भी खाली करा दिया। मेंलो पार्क के अधिकारियों को न्यूयॉर्क पुलिस विभाग द्वारा बम के खतरे के बारे में सतर्क किया गया था। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-California: Facebook building vacated on bomb threat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: california, facebook building, vacated, bomb threat, कैलिफोर्निया, बम, फेसबुक, facebook, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved