• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नेपाल: बस नदी में,11 मरे

bus falls into river in nepal, 11 die - World News in Hindi

काठमांडू। नेपाल के दैलेख के आठबिस नगरपालिका-चार इलाके में यात्री बस सडक से दो सौ मीटर नीचे कर्णाली नदी में गिर गयी। बस में सवार 35 यात्रियों में से ग्यारह की मौत हो गयी। 16 यात्री घायल हो गए जिनका उपचार नेपालगंज अस्पताल में जारी है।

घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस निरीक्षक एकेन्द्र खडका ने बताया कि कालिकोट से महेन्द्रनगर जाने के दौरान बस नेनाल में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिनमें पंचदेव नगरपालिका के 31 वर्षीय शिव नेपाली, उनकी पुत्री 10 वर्षीय रूपा कुमारी तूर्माखान नगरपालिका के 15 वर्षीय धीरेन्द्र विसी,कालिकोट के रास्कट नगरपालिका 7 निवासी 40 वर्षीय युवराज शाही ,23 वर्षीय प्रकाश शाही, वार्ड नंबर 6 की 21 वर्षीया कविता शाही सहित ग्यारह लोगों की मृत्यु हो गयी।

घायलों में 16 यात्रियों में से चार की हालत गंभीर बतायी जा रही है, जिनका उपचार जारी है। इस बाबत डी एम प्रकाश अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एम्बुलेन्स के साथ ट्राफिक पुलिस ,नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस पहुंची।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-bus falls into river in nepal, 11 die
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: road accidents, bus, river, nepal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved