लंदन। उत्तर-पश्चिमी लंदन में एक मकान में छापेमारी के दौरान एक महिला को
गोली मारने के बाद पुलिस ने एक सक्रिय आतंकी साजिश को नाकाम करने का दावा
किया है। बीबीसी की रपट के मुताबिक, हालिया आतंकवाद रोधी अभियानों में
महिला की तलाश थी। गोली लगने के बाद उसकी हालत नाजुक, लेकिन स्थिर बनी हुई
है।
लंदन की महानगर पुलिस ने कहा कि शहर के उत्तर-पश्चिम में स्थित विलेस्डेन
में गुरूवार शाम एक मकान में घुसने के बाद अधिकारियों ने महिला को गोली
मारी। छापेमारी के दौरान छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस
अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि जांच जारी है, लेकिन खतरा बरकरार है।
विलेस्डेन में 20 व 16 साल के दो युवकों तथा 20 साल की एक महिला को
गिरफ्तार किया गया। वहीं केंट में 43 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया
गया। विलेस्डेन में दो और लोगों को तब गिरफ्तार किया गया, जब वे अपने घर
वापस लौटे। दोनों की उम्र 28 साल है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गुरूवार रात का अभियान गुरूवार दिन में
आतंकवादी वारदात के शक में एक व्यक्ति की संसद के समीप गिरफ्तारी से
संबंधित नहीं है। व्यक्ति के थैले से कई चाकू बरामद होने के बाद उसे
गिरफ्तार कर लिया गया था। महानगर पुलिस के सहायक उपायुक्त नील बसु ने कहा,
गुरूवार को की गई गिरफ्तारियों से हमें लगता है कि उनके कारण जो खतरा था,
उससे हमने निजता पा ली है।
संवाददाताओं द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या पुलिस ने एक आतंकवादी साजिश
विफल कर दी है,बसु ने कहा-बिल्कुल।
पुलिस ने कहा कि सभी को आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता, आतंकवादी
गतिविधियों की तैयारी करने तथा आतंकवादी गतिविधियों के लिए लोगों को उकसाने
के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार संदिग्धों को दक्षिण लंदन के
एक पुलिस थाने में हिरासत में रखा गया है।
तेजस्वी की सभा में चिराग के परिवार के खिलाफ बोले गए अपशब्द का वीडियो वायरल, रिएक्शन भी मिला
मतदान से पहले अनिल बलूनी और पौड़ी गढ़वाल की जनता को पीएम मोदी का खत, दिया खास संदेश
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया- अखिलेश यादव
Daily Horoscope