• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोरोना वायरस की चपेट में ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स भी आए

Britain Prince Charles tests positive for Covid-19 - World News in Hindi

लंदन। कोरोना वायरस की चपेट में ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स आ गए हैं। वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उनका टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। क्लेरेंस हाउस ने आज घोषणा करते हुए कहा कि प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है मगर उनका स्वास्थ्य ठीक है। 71 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस के लिए टेस्ट स्कॉटलैंड में किया गया था ,यहां वह अपनी पत्नी कामिला, डचेस ऑफ कॉर्नवाल के साथ थे, जिनका टेस्ट नेगेटिव आया है। क्लेरेंस हाउस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सरकार और चिकित्सा सलाह के अनुसार प्रिंस और डचेस ने अब स्कॉटलैंड में घर पर खुद को आइसोलेट कर लिया है।
चार्ल्स प्रिंस ,मोनाको के प्रिंस अल्बर्ट से मिलने के एक पखवाड़े बाद ही बीमार पड़ गए, मोनाको के प्रिंस अल्बर्ट 10 मार्च को लंदन में वाटरएड इवेंट में प्रिंस ऑफ वेल्स के सामने बैठे उसके बाद ही वह पॉजिटिव मिले थे।

जब तक वह बीमार नहीं पड़े, चार्ल्स प्रिंस कोरोनोवायरस संकट के बावजूद सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेते रहे ,लेकिन उन्होंने हाथ मिलाने से परहेज किया है और नमस्ते का उपयोग किया।

लेकिन लोगों के साथ निकट संपर्क से बचने के बावजूद उन्हें कोविद -19 ने पकड़ लिया। और यह तब आया जब कुछ समय पहले बकिंघम पैलेस का एक स्टाफ कोरोनोवायरस पॉजिटिव मिला ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Britain Prince Charles tests positive for Covid-19
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: britain prince charles, britain prince charles positive for covid-19, प्रिंस चार्ल्स, covid-19, coronavirus, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved