• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

20 दिन बाद ब्राजील पुलिस ने खत्म की हड़ताल, बकाया वेतन को लेकर था आक्रोश

Brazil police Finished the strike after 20 days - World News in Hindi

साओ पाउलो। ब्राजील के रियो ग्रांडे में पुलिस अधिकारियों ने 20 दिनों के बाद अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है। हड़ताल के कारण प्रशासन को क्षेत्र में हिंसक अपराध में वृद्धि के बाद सेना की तैनाती करनी पड़ी थी। एक समाचार एजेंसी के अनुसार, अधिकारियों द्वारा इस सप्ताह बकाया वेतन का भुगतान के वादे के बाद पुलिस अधिकारी काम पर वापस लौटने को तैयार हो गए। असैन्य पुलिसकर्मी 20 दिसंबर को हड़ताल पर चले गए थे, जिसके ठीक एक दिन पहले सैन्य पुलिस अधिकारियों ने काम करने से इनकार कर दिया था।
दो जनवरी को सैन्य पुलिस ने हड़ताल के अवैध घोषित किए जाने के बाद धीरे-धीरे ड्यूटी पर वापस लौटने का फैसला किया, जबकि असैन्य बलों ने हड़ताल जारी रखी।
ब्राजील के सभी 26 राज्यों में दो पुलिस एजेंसियां-एक सैन्य और एक नागरिक शामिल हैं। सैन्य पुलिस की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना और असैन्य बलों के अपराधों की जांच करना है।
अधिकारी बकाया वेतन और कामकाज की बेहतर शर्तो की मांग को लेकर हड़ताल पर गए थे।
हड़ताल के कारण राज्य प्रशासन को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेना की तैनाती करनी पड़ी। पिछले सप्ताह से रियो ग्रांडे डो नॉर्ट के प्रमुख शहरों में लगभग 2,800 सैनिक गश्त कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Brazil police Finished the strike after 20 days
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: brazil police, police strike, 20 days strike, police salary issue, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved