• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

200 किलो से ज्यादा वजन के बम, मिसाइलें, अमेरिका की इजरायल को 8 अरब डॉलर के हथियार बेचने की योजना

Bombs and missiles weighing more than 200 kg, US plans to sell weapons worth $8 billion to Israel - World News in Hindi

वाशिंगटन। जो बाइडेन प्रशासन इजरायल के लिए 8 अरब डॉलर के हथियार सौदे का प्रस्ताव रखा है। इसमें हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें और 500 पाउंड (226.79 किलो) के भारी बम शामिल हैं। बाइडेन प्रशासन ने अनौपचारिक रूप से अमेरिकी कांग्रेस को इजरायल के साथ प्रस्तावित 8 बिलियन डॉलर के हथियार डील की सूचना दी है। द टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक एक्सियोस ने दो स्रोतों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है। इस डील में लड़ाकू जेट और हमलावर हेलीकॉप्टरों के लिए गोला-बारूद के साथ-साथ तोपखाने के गोले भी शामिल हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक डील का कुछ हिस्सा मौजूदा अमेरिकी स्टॉक से पूरा किया जा सकता है, लेकिन ज्यादातर को पूरा होने में एक साल या उससे ज्यादा का समय लगेगा। यह संभवतः बाइडेन प्रशासन की ओर से इजरायल के लिए स्वीकृत होने वाली आखिरी हथियार-डील होगी।
इस सौदे के लिए प्रतिनिधि सभा और सीनेट समितियों की मजूरी जरूरी है। पैकेज में कथित तौर पर लड़ाकू विमानों के लिए हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें शामिल हैं, जो ड्रोन सहित हवाई खतरों से बचाव करती हैं। 155 एमएम के तोप के गोले और हेलफायर एजीएम 114 मिसाइलें जो अटैक हेलिकॉप्‍टर में इस्‍तेमाल किए जाती हैं।
इससे पहले अमेरिका ने 500 पाउंड के बमों वाली एक खेप को रोक दिया था लेकिन बाद में इन्हें वितरित कर दिया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक विदेश विभाग ने कांग्रेस को बताया कि इस सौदे का उद्देश्य 'महत्वपूर्ण युद्ध सामग्री और वायु रक्षा क्षमताओं के भंडार की फिर से सप्लाई करके इजरायल की दीर्घकालिक सुरक्षा का समर्थन करना है।'
रिपोर्ट में एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा, "राष्ट्रपति ने स्पष्ट कर दिया है कि इजरायल को अपने नागरिकों की रक्षा करने का अधिकार है, जो अंतरराष्ट्रीय कानून और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के अनुरूप है, और उसे ईरान और उसके प्रॉक्सी संगठनों को भी रोकना है। हम इजरायल की रक्षा के लिए जरूरी मदद प्रदान करना जारी रखेंगे।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bombs and missiles weighing more than 200 kg, US plans to sell weapons worth $8 billion to Israel
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bombs, missiles, weighing, us, plans, weapons, israel, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved