वाशिंगटन | अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाने का स्वागत किया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी ने राष्ट्रपति पुतिन पर यूक्रेन में युद्ध अपराध करने का आरोप लगाया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ये दावे 2022 में मास्को के आक्रमण के बाद से यूक्रेन से रूस में बच्चों के अवैध निर्वासन पर केंद्रित हैं।
मॉस्को ने आरोपों से इनकार किया है और वारंट को अपमानजनक बताया है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस बात की बहुत कम संभावना है कि इस कदम से बहुत कुछ हासिल होगा, क्योंकि आईसीसी के पास किसी देश की सरकार के सहयोग के बिना संदिग्धों को गिरफ्तार करने की कोई शक्ति नहीं है।
रूस आईसीसी का सदस्य देश नहीं है, मतलब अदालत का वहां कोई अधिकार नहीं है।
पुतिन तीसरे राष्ट्रपति हैं, जिन्हें आईसीसी द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।(आईएएनएस)
कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस ने 124 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी..यहां देखे
लैंड फॉर जॉब मामला : तेजस्वी यादव पूछताछ के लिए सीबीआई दफ्तर के लिए रवाना
केंद्र ने तीन राज्यों में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की
Daily Horoscope