• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बाइडेन ने गर्भपात के लिए यात्रा करने वाली महिलाओं की रक्षा करने का लिया संकल्प

Biden vows to protect women traveling for abortions - World News in Hindi

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि देशभर में गर्भपात के लिए यात्रा करने वाली महिलाओं को संघीय सरकार द्वारा संरक्षित किया जाएगा। बाइडेन का यह बयान 24 जून को आए उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद आया है, जिसमें कोर्ट ने महिलाओं के लिए गर्भपात को संवैधानिक अधिकार बनाने वाले 50 साल पुराने 'रो बनाम वेड' फैसले को पलट दिया गया था।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को डेमोक्रेटिक गवर्नरों की एक बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि उनका प्रशासन उन राज्यों में गर्भपात की गोलियों तक पहुंच सुनिश्चित करेगा जहां इसे प्रतिबंधित किया गया था।

बाइडेन ने कहा कि कुछ राज्य गर्भपात के लिए देश की सीमाओं को पार करने वाली महिलाओं को गिरफ्तार करने का प्रयास करेंगे।

24 जून को, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को गर्भपात के संवैधानिक अधिकार वाले पुराने कानून को खत्म कर दिया है।

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 1973 के उस ऐतिहासिक फैसले को पलट दिया है जिसमें महिलाओं को गर्भपात का संवैधानिक अधिकार दिया गया था।

अमेरिका में 'रो बनाम वेड केस' के बाद पूरे देश में गर्भपात को (कुछ नियमों के साथ) वैध कर दिया गया था।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Biden vows to protect women traveling for abortions
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: joe biden, joe biden vows to protect women traveling for abortions, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved