• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चीन ने अमेरिकी वस्तुओं पर अतिरिक्त टैरिफ दर बदलने की घोषणा की

Beijing. China announced to change additional tariff rate on American goods - World News in Hindi

बीजिंग। चीनी राज्य परिषद के कस्टम्स टैरिफ कमीशन ने बुधवार को विज्ञप्ति जारी कर 14 मई को 12 बजकर 1 मिनट से आयातित अमेरिकी वस्तुओं पर अतिरिक्त टैरिफ दर बदलने की घोषणा की। विज्ञप्ति के अनुसार, अमेरिकी वस्तुओं पर लगाई गई अतिरिक्त टैरिफ की दर 34 प्रतिशत से 10 प्रतिशत तक घटाई जाएगी। 90 दिनों के अंदर अस्थायी तौर पर अमेरिका के प्रति 24 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ दर स्थगित की जाएगी। इसके अलावा 2 अप्रैल के बाद अमेरिकी अतिरिक्त टैरिफ के प्रति अन्य गैर टैरिफ जवाबी कार्रवाइयां फिलहाल अन्य चीनी विभागों से भी स्थगित या रदद् की जाएंगी।
उधर, पूर्वी अमेरिका के समयानुसार 12 मई को अमेरिका ने प्रशासनिक आदेश जारी कर 14 मई को 1 मिनट से चीन के प्रति अतिरिक्त टैरिफ बदलने की घोषणा की थी।
माना जा रहा है कि चीन और अमेरिका द्वारा बड़े पैमाने पर द्विपक्षीय टैरिफ घटाना दोनों देशों के उत्पादकों और उपभोक्ताओं की प्रतीक्षा के अनुरूप है और दोनों देशों की आर्थिक व व्यापारिक आवाजाही तथा वैश्विक अर्थव्यस्था के लिए लाभदायक है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Beijing. China announced to change additional tariff rate on American goods
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: beijing china, announced, change additional, tariff, american goods, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved