• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में बैंक अधिकारी की चाकू मारकर हत्या, हमलावर महिला को पुलिस ने मारी गोली

Bank Official Stabbed to Death in New York Times Square; Attacker Shot by Police - World News in Hindi

न्यूयॉर्क । दुनिया के सबसे मशहूर पर्यटन स्थलों में से एक न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में एक महिला ने चाकू से हमला कर एक वरिष्ठ मह‍िला बैंक अधिकारी की हत्या कर दी। उस समय इलाके में हजारों पर्यटक मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद हमलावर मह‍िला को पुल‍िस ने गोली मार दी। मृतक की पहचान बैंक ऑफ अमेरिका (बीओए) की उपाध्यक्ष एरिन पियासेंटी के रूप में हुई है। वह 32 वर्षीय एग्जीक्यूटिव थीं। बैंक ऑफ अमेरिका ने मंगलवार को एक बयान में कहा, "हम अपनी सहयोगी के दुखद निधन से स्तब्ध और बेहद दुखी हैं। वह हमारी टीम की एक महत्वपूर्ण सदस्य थीं और उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।"
न्यूयॉर्क पुलिस आयुक्त जेसिका टिश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "यह टाइम्स स्क्वायर के बीचों-बीच हुई एक बेहद खतरनाक घटना थी।"
अधिकारियों के मुताबिक, इसी महिला ने इससे पहले एक अन्य व्यक्ति पर भी चाकू से हमला किया था। वह व्यक्ति घायल हुआ है लेकिन अस्पताल में उसकी हालत स्थिर बताई गई है। न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने इसकी पुष्टि की।
हालांकि टाइम्स स्क्वायर लंबे समय से आतंकवादी खतरों के निशाने पर रहा है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में आतंकवाद से जुड़े किसी मकसद के संकेत नहीं मिले हैं। शुरुआती जांच में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की भूमिका होने की आशंका जताई गई है।
पुलिस के अनुसार, हमलावर महिला पामेला सिस्नेरोस, उम्र 45 वर्ष, का मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का पुराना रिकॉर्ड था। उसका पहले भी दो बार पुलिस से सामना हो चुका था। घटना के दौरान मौजूद पर्यटक डर गए थे, क्योंकि महिला के हाथ में दो चाकू थे और वह पुलिस के रोकने के प्रयासों का विरोध कर रही थी।
पुलिस ने बताया कि महिला को काबू करने के लिए पहले टेजर का इस्तेमाल करके बिजली का झटका देर रोकने की कोश‍िश की गई। हालांकि यह तरीका सफल नहीं हुआ और स्थिति बिगड़ने पर दो पुलिस अधिकारियों ने गोली चला दी।
पुलिस आयुक्त टिश ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान महिला ने अधिकारियों से कहा, "मैं कुछ भी नहीं छोड़ने वाली। मैं तुम दोनों को मारना पसंद करूंगी।"
अधिकारियों का कहना है कि शहर में हिंसक अपराधों की कुल संख्या घट रही है, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़े कुछ लोगों की ओर से किए गए अचानक हमलों की घटनाएं सामने आई हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bank Official Stabbed to Death in New York Times Square; Attacker Shot by Police
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new york times square, bank official stabbed, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved