• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

तमाम उपाय फेल, अब बांग्लादेश में होगी रोहिंग्याओं की नसबंदी!

पालोंगखाली। बांग्लादेश में रह रहे रोहिंग्याओं की बढती जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए उनकी नसबंदी कराने की योजना बनाई है। ज्ञातव्य है कि बीते माह बांग्लादेश ने रोहिंग्याओं के कैंप में कॉन्डम भी बांटे थे, लेकिन उसका कोई खास असर नहीं दिखा। रोकहिंग्याओं की बढती जनसंख्या को रोकने के लिए तमाम उपाय फेल हो जाने के बाद अब यह योजना बनाई गई है। ज्ञातव्य है कि फिलहाल बांग्लादेश में 6 लाख से ज्यादा रोहिंग्या बांग्लादेश में रह रहे हैं। अधिकारियों को डर है कि यदि इनकी संख्या पर नियंत्रण नहीं लगाया गया तो स्थिति और भी खतरनाक हो सकती है।अधिकारियों का कहना है कि रोहिंग्याओं के बीच जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जागरूकता की कमी है।

उनका कहना है कि रोहिंग्याओं के बीच शिक्षा का अभाव है, ऐसे में उनके बीच जनसंख्या नियंत्रण को लेकर भी जागरूकता की कमी है। कैंप में रह रहे कुछ रोहिंग्याओं के तो 19 से ज्यादा बच्चे हैं और बहुत से रोहिंग्याओं की एक से ज्यादा पत्नी हैं। यहां रोहिंग्याओं की जनसंख्या पर नियंत्रण रखने के लिए जिला परिवार नियोजन अधिकारियों ने गर्भनिरोधक बांटने के लिए एक अभियान शुरू किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bangladesh Eyes Sterilisation in Rohingya Refugee Camps after Condom Drive Flops
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bangladesh, rohingya refugee in bangladesh, sterilisation of rohingya, sterilisation of rohingya in bangladesh camps, condom drive flops in rohinga refugee camps, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved