• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

संयुक्त राष्ट्र के दफ्तर के समक्ष बलूचों का पाक-चीन के खिलाफ प्रदर्शन

जिनीवा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के ऎक्टिविस्टों ने सोमवार को जिनीवा स्थित संयुक्त राष्ट्र के दफ्तर के बाहर पाक के खिलाफ प्रदर्शन किया। बलूच प्रदर्शनकारियों ने इलाके में पाकिस्तान की ओर से स्थानीय लोगों के उत्पीडन और चीन की ओर परियोजनाओं की स्थापना का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने बलूचिस्तान में मानवाधिकर के उल्लंघनों पर नजर रखने के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे मेहरान मर्री ने कहा,चीन को यह समझना चाहिए कि पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ भी दोस्ती नहीं निभाई। पाक से दोस्ती में उसकी ही अंगुलियों के जलने का खतरा है। मेहरान ने कहा,बीते 4 से 5 महीनों में बलूचिस्तान में स्थिति बहुत बदतर हो गई है। पाकिस्तान सेना और खुफिया एजेंसियां हमारे बच्चों और महिलाओं का अपहरण तक कर रही हैं।

बलूच प्रदर्शनकारियों के आंदोलन को लेकर यूरोपीय संसद के वाइस प्रेजिडेंट रिजार्ड जारनेकी ने कहा,यूरोपियन यूनियन के लिए पाकिस्तान की ओर से इस तरह की हिंसा किया जाना स्वीकार्य नहीं है। बता दें,यह पहला मौका नहीं है, जब बलूचिस्तान के प्रदर्शनकारियें ने संयुक्त राष्ट्र दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया है।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-baluch activists protest against pakistan, china outside UN office
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: baluch, activists, protest, pakistan, china, un, office, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved