• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पश्चिमी जेरूसलम को इजरायल की राजधानी के रूप में मान्यता देगा ऑस्ट्रेलिया

Australia officially recognizes west Jerusalem as Israel capital - World News in Hindi

कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया पश्चिमी जेरूसलम को इजरायल की राजधानी के रूप में मान्यता देगा। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शनिवार को यह घोषणा की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मॉरिसन ने यह घोषणा करने के बाद कि वह इस विचार के पक्ष में हैं, इसके करीब दो महीने बाद विदेश नीति में यह बदलाव किया है। हालांकि, प्रधानमंत्री ने भविष्य में पूर्वी जेरूसलम को किसी फिलिस्तीनी राज्य की राजधानी के रूप में मान्यता देने के लिए भी अपने समर्थन की घोषणा की। ऑस्ट्रेलियाई दूतावास तेल अवीव में तब तक रहेगा जब तक कि जेरूसलम की स्थिति इजराइल और फिलिस्तीन के बीच किसी शांति समझौते के तहत निर्धारित न हो जाए। मॉरिसन ने शनिवार को एक भाषण में कहा, ‘‘हमारी विदेशी नीति में हमारा चरित्र और हमारे मूल्य दिखाई देने चाहिए, जिसके लिए हम खड़े हैं और जिसमें हम यकीन करते हैं और जरूरत पडऩे पर जिसकी हम रक्षा भी करेंगे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने फैसला किया है कि ऑस्ट्रेलिया अब पश्चिम जेरूसलम को इजरायल की राजधानी के रूप में मान्यता देगा।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जेरूसलम को इजरायल की राजधानी के रूप में मान्यता देने के एस साल बाद ऑस्ट्रेलिया ने यह घोषणा की है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Australia officially recognizes west Jerusalem as Israel capital
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: australia, officially recognizes west jerusalem as israel capital, israel capital, west jerusalem, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved