• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के आवास पर पर हमला: पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा

Attack on US Vice President JD Vance residence: Police apprehend a suspect - World News in Hindi

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के ओहायो राज्य के सिनसिनाटी स्थित आवास पर हमले की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घर की कई खिड़कियों को नुकसान पहुंचाया गया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है, हालांकि हमले के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 12:15 बजे घर के आसपास एक व्यक्ति को भागते हुए देखा गया था। पुलिस का कहना है कि घटना के समय उपराष्ट्रपति वेंस और उनका परिवार घर पर मौजूद नहीं थे। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि संदिग्ध व्यक्ति घर के अंदर प्रवेश नहीं कर सका। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह वारदात किसी साजिश के तहत उपराष्ट्रपति या उनके परिवार को निशाना बनाकर की गई थी या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण है। मामले को लेकर व्हाइट हाउस और सीक्रेट सर्विस से प्रतिक्रिया मांगी गई है, लेकिन अभी तक किसी भी एजेंसी की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
बताया जा रहा है कि जेडी वेंस बीते एक सप्ताह से सिनसिनाटी में थे, लेकिन रविवार दोपहर शहर छोड़ चुके थे। उन्होंने यह आवास करीब 14 लाख डॉलर में खरीदा था, जो लगभग 23 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Attack on US Vice President JD Vance residence: Police apprehend a suspect
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: attack on us vice president jd vance residence, us vice president jd vance, jd vance, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved