• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अफगानिस्तान में सुरक्षा जांच चौकियों पर हमला, 6 आतंकवादी मारे गए

Attack on security checkposts in Afghanistan,  6 terrorists killed - World News in Hindi

काबुल। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में खक्रिज जिले में संघर्ष में छह आतंकवादियों को मार गिराया गया और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस के प्रवक्ता अब्दुल बशीर खाकसार ने सोमवार को यह जानकारी दी। तालिबान आतंकवादियों के खक्रिज जिले के मनडोजई इलाके में कुछ सुरक्षा जांच चौकियों पर हमले के बाद संघर्ष शुरू हुआ। यह गोलीबारी कुछ घंटों तक चली। इसमें छह आतंकवादी मारे गए।

अधिकारियों ने कहा कि चार अन्य आतंकवादी घायल हुए हैं। हालांकि, उन्होंने सुरक्षाकर्मियों के हताहत होने पर टिप्पणी नहीं की। तालिबान संगठन ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Attack on security checkposts in Afghanistan, 6 terrorists killed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: afghanistan, 6 terrorists killed, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved