• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेक्सिको: नशा मुक्ति केंद्र में गोलीबारी, 14 की मौत

Attack on Mexico drug rehab center, 14 killed - World News in Hindi

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के उत्तरी राज्य चिहुआहुआ में एक नशा मुक्ति केंद्र में मंगलवार देर रात हुई गोलीबारी में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार हमलावरों ने यूनाइटिंग फैमिलीज केंद्र में प्रवेश किया और केंद्र के अंदर मौजूद लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। अनुमान के मुताबिक, जब घायलों की मदद करने के लिए घटनास्थल पर पहली बार सहायताकर्मी पहुंचे तो उस समय वहां करीब 25 लोग थे। केंद्र के चारों ओर एक दर्जन से ज्यादा पुलिस वाहन तैनात कर दिए गए हैं और पुलिस अधिकारी आसपास के इलाकों में हमलावरों की तलाश कर रहे हैं। आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Attack on Mexico drug rehab center, 14 killed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mexico drug rehab center, attack on mexico drug rehab center, 14 killed in mexico rehab center firing, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved