• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फिलीपींस में फनफोन तूफान ने ली 10 लोगों की जान

At least ten dead in Philippines typhoon - World News in Hindi

मनीला। फिलीपींस में समुद्री तूफान फनफोन के तहत तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। प्रशासन ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलीपींस के आंतरिक और स्थानीय सरकार विभाग ने कहा कि इस तूफान से यहां के इलोइलो प्रांत में छह, कैपिज में दो और लेयते में एक शख्स मारा गया है। फिलीपींस के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन परिषद (एनडीआरआरएमसी) ने कहा कि मध्य फिलीपींस और उत्तरी मिंडानाओ क्षेत्र में स्थित 38 गांवों में करीब 2,400 लोगों की जिंदगी इस तूफान से बुरी तरह तरह प्रभावित हुई है। एनडीआरआरएमसी ने यह भी बताया कि इस तूफान के चलते सौ से भी अधिक घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। करीब 16,000 समुद्री यात्री, 1,400 रोलिंग कार्गो (जहाजें) और 41 नावें समंदर में फंसे हुए हैं।
फनफोन इस साल फिलीपींस से टकराने वाली 21वां तूफान है।
गुरुवार सुबह 10 बजे तक फनफोन दक्षिण चीन सागर से वियतनाम की ओर चला गया है।
फिलीपींस दुनिया के सबसे आपदाग्रस्त देशों में से एक है जिसकी वजह इसका पेसिफिक रिंग ऑफ फायर और पेसिफिक टायफून बेल्ट में स्थित होना है।
बारिश के दिनों में खासकर तूफान के आने पर यहां भूस्ख्लन और बाढ़ का आना बेहद आम है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-At least ten dead in Philippines typhoon
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: least ten dead in philippines typhoon, philippines typhoon, फिलीपींस में समुद्री तूफान, फिलीपींस में फनफोन, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved