टेक्सस। अमेरिका के टेक्सस में एक चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान भयंकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में 27 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे है। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ट्वीट कर घटना पर शोक जताते हुए कहा है कि वह जापान से हालात पर नजर बनाए हुए हैं। सदरलैंड स्प्रिंग्स स्थित चर्च में यह हमला हुआ है। रिपोट्र्स के मुताबिक, सुबह लगभग 11:30 बजे (स्थानीय समय) रविवार की प्रार्थना सभा के दौरान एक बंदूकधारी चर्च में घुसा और गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, इस हमले में 27 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
चर्च के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है तथा घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए लाइफ सपॉर्ट हेलिकॉप्टर भी मंगाए गए हैं। पुलिस ने हमलावर को भी मार गिराया है। टेक्सस के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने ट्वीट कर कहा, इस घृणित कार्य से जिन सभी लोगों को नुकसान हुआ है, हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं। हम पुलिस का शुक्रिया अदा करते हैं। प्रांत के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कहा कि टेक्सस के इतिहास में यह सबसे भयावह गोलीबारी है। टेक्सस में जनसुरक्षा डिपार्टमेंट के क्षेत्रीय निदेशक फ्रीमैन मार्टिन ने कहा कि मारे गए लोगों की उम्र पांच से 72 साल तक है। प्रशासन का कहना है कि कम से कम 20 लोग गंभीर घायल है।
मार्टिन ने कहा कि संदिग्ध हमलावर एक गोरा युवा है जिसकी उम्र 20 से 30 के बीच है। उन्होंने कहा कि वो काले कपड़ों में था। मार्टिन ने कहा कि उसने चर्च में घुसने से पहले ही गोलीबारी शुरू कर दी थी। स्थानीय लोगों ने संदिग्ध की राइफल को पकड़ लिया था और फिर उसको निशाने पर लिया। बंदूकधारी इस बीच वहां से एक गाड़ी से भागने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने भी पीछा किया। इसी क्रम में कार पर उसका नियंत्रण नहीं रहा और हादसे की शिकार हो गई।
नवनीत राणा की गिरफ्तारी पर संसद की विशेषाधिकार समिति ने महाराष्ट्र के अधिकारियों को तलब किया
आईपीएल : आरसीबी को 7 विकेट से हराकर राजस्थान रॉयल्स फाइनल में पहुंची
लंबी दूरी वाले यात्रियों को अब ट्रेन में मिलेगा गर्म खाना, साइड वेंडिंग की सुविधा शुरू
Daily Horoscope