• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

भारत की जुबान बोल रहा अमेरिका, कश्मीर में जारी रहेगा संघर्ष: पाक

इस्लामाबाद)। पाकिस्तान के गृहमंत्री चौधरी निसार ने अमेरिका पर भारत की जुबान बोलने का आरोप लगाया है। निसार ने यह आरोप अमेरिका व भारत द्वारा पाकिस्तान से अपने क्षेत्र का सीमा पार आतंकवादी हमले के लिए इस्तेमाल नहीं करने के आग्रह पर किया गया है। डॉन अखबार की बुधवार की रिपोर्ट के मुताबिक, निसार ने कहा कि यह चिंता की बात है। निसार ने यह बयान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात के बाद के एक संयुक्त बयान जारी करने पर दिया। इसके साथ बैठक से पहले अमेरिकी विदेश विभाग ने पाकिस्तान के हिजबुल मुजाहिद्दीन नेता सैयद सलाहुद्दीन को एक वैश्विक आतंकी घोषित किया और उस पर कई प्रतिबंध लगा दिए। निसार ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि कश्मीरियों का खून अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण नहीं है और मानवाधिकार के अंतर्राष्ट्रीय कानून जम्मू एवं कश्मीर में लागू नहीं होते।’’ उन्होंने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में बदतर राज्य आतंकवाद की अनदेखी हो रही है। मानवाधिकारों व लोकतांत्रिक मूल्यों का दावा करने वाले दोहरे मानक रख रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-America speaks for India: Pakistani minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: america speaks for india pakistani minister, pakistan home minister, chaudhry nisar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved