• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमेरिका जरूरतमंद देशों को भेज रहा वेंटिलेटर : ट्रंप

America is sending ventilators to needy countries: Trump - World News in Hindi

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूएस अपनी जबरदस्त क्षमता के चलते जरूरतमंद देशों को वेंटिलेटर भेज रहा है। बीबीसी ने राष्ट्रपति ट्रंप की डेली कोरोनावायरस ब्रिफिंग के हवाले से कहा, "वे सभी (अन्य जरूरतमंद देशों ने ) हमसे पूछ रहे थे कि क्या हम उन्हें वेंटिलेटर भेज सकते हैं और मैंने ऐसा करने पर सहमति जताई है।" ट्रंप ने कहा, "फेडरल गवर्नमेंट के पास दस हजार वेंटिलेटर हैं और चाहने पर हम और हासिल कर सकते हैं, लेकिन हम मेक्सिको, होंडुरास, इंडोनेशिया और फ्रांस की मदद कर रहे हैं .. हम स्पेन, इटली में (वेंटिलेटर) भेज रहे हैं।" राष्ट्रपति ट्रंप ने कह कि देश फिर से काम करना शुरू कर रहा है और अमेरिकियों को चाहिए कि वे सतर्कता और स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिग का पालन कर चेहरे को ढंकने के स्वैच्छिक उपाय करें।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोनावायरस महामारी के कारण कांग्रेस (अमेरिकी संसद) द्वारा पारित चौथे इकोनॉमिक प्रोत्साहन पैकेज पेचेक प्रोटेक्शन प्रोग्राम और हेल्थकेयर एनहांसमेंट एक्ट पर हस्ताक्षर किए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-America is sending ventilators to needy countries: Trump
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: president donald trump, america, send to needy countries, ventilators, covid-19, coronavirus, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved