मियामी। फ्लोरिडा के एक चर्च में अंतिम संस्कार के बाद दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शनिवार दोपहर रिविएरा बीच के विक्टरी सिटी चर्च में गोलीबारी की यह घटना हुई। रिविएरा बीच मियामी के उत्तर में लगभग 130 किलोमीटर दूर स्थित है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस ने बताया कि एक 15 वर्षीय किशोर और एक वयस्क शख्स को घटनास्थल पर मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि दो अन्य व्यक्तियों को भी गोली मारी गई थी और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
पुलिस ने कहा कि अब तक इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
इस घटना के बाद एक फेसबुक पोस्ट में, चर्च के वरिष्ठ पादरी टिवुअंट लूपो ने कहा कि 'वे दो अश्वेत युवकों के गोलीबारी में मारे जाने का शोक मना रहे हैं।'
--आईएएनएस
सरकार का आरोप राइट टू हेल्थ बिल के बारे में डॉक्टर फैला रहे हैं भ्रम, रेजिडेंट्स के साथ वार्ता, मांगे मानीं, काम पर लाैटेंगे
रामनवमी पर भक्तों की भीड़ : अयोध्या में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा राम जन्मोत्सव, पटना में तैयार हुए 20000 किलो लड्डू
उम्रकैद की सजा के बाद गैंगस्टर अतीक अहमद सुरक्षित पहुंचा साबरमती जेल
Daily Horoscope