न्यूयॉर्क। अमेजन ने अपने एंटरटेनमेंट स्टूडियो के प्रमुख रॉय प्राइस पर यौन उत्पीडऩ का आरोप लगने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया है। प्राइस पर 2015 में एक निर्माता का यौन उत्पीडऩ करने का आरोप है। अमेजन के प्रवक्ता क्रेग बर्मेन ने गुरुवार को कहा, रॉय प्राइस तत्काल प्रभाव से छुट्टी पर भेज दिए गए हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने इसका स्पष्टीकरण नहीं दिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शो द मैन इन द हाई कैसल की निर्माता व लेखक फिलिप के. डिक की बेटी ईसा हैकेट ने आरोप लगाया है कि प्राइस ने उन पर अश्लील टिप्पणियां की थी। ये घटनाएं घटना दो साल पहले एक कैब और सैन डिएगो में कंपनी की एक पार्टी में हुई थीं।
हैकेट ने हॉलीवुड र्पिोटर के एक आलेख में गुरुवार को प्राइस पर सार्वजनिक रूप से आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि इस घटना की जानकारी उन्होंने तुरंत ही अमेजन के कार्यकारी अधिकारियों को दी थी।
गृह मंत्रालय ने मणिपुर हिंसा की जांच के लिए बनाया न्यायिक आयोग
विपक्षी पार्टियों की पहली बैठक अब 23 जून को पटना में होगी
नीतीश ने गंगा पर निर्माणाधीन पुल के फिर गिरने की जांच के आदेश दिए
Daily Horoscope