• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिरासत में हैं हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड के चारों आरोपी : कनाडाई मीडिया

All four accused in Hardeep Singh Nijjar murder case are in custody: Canadian media - World News in Hindi

ओटावा। कनाडा के अधिकारियों ने दावा किया है कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोपियों को जमानत पर रिहा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि चारों आरोपी प्री-ट्रायल हिरासत में हैं। कनाडा मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटिश कोलंबिया में आरसीएमपी के प्रवक्ता कॉर्पोरल अराश सईद ने कहा, "हां, सभी संदिग्ध अभी भी हिरासत में हैं, मामला सुप्रीम कोर्ट में चला गया है।" आरसीएमपी की एकीकृत हत्या जांच टीम के प्रवक्ता सार्जेंट फ्रेडा फोंग ने भी कहा कि 'सभी चार आरोपी अभी भी हिरासत में हैं।'
बीसी सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संदिग्ध हिरासत में हैं, और उन्हें 11 फरवरी को न्यू वेस्टमिंस्टर कोर्टहाउस में पेश होना है।
इससे पहले कई मीडिया रिपोट्स में चारों आरोपियों को जमानत मिलने की बात कही गई थी।
18 जून 2023 को खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की ब्रिटिश कोलंबिया में एक गुरुद्वारा की पार्किंग में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में करण बराड़, कमलप्रीत सिंह, करणप्रीत सिंह और अमनदीप सिंह को आरोपी बनाया गया।
निज्जर हत्याकांड नई दिल्ली और ओटावा के संबंधों में बड़े विवाद की वजह बन गया जब कनाडा के पीएम जस्टिसन ट्रूडो ने इस हत्या में भारत के शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने 18 सितंबर 2023 को संसद में कहा था, "पिछले कुछ हफ्तों से, कनाडाई सुरक्षा एजेंसियां ​​भारत सरकार के एजेंटों और निज्जर की हत्या के बीच संभावित संबंध के विश्वसनीय आरोपों की सक्रिय रूप से जांच कर रही हैं।"
नई दिल्ली ने इस आरोप को मजबूती से खारिज कर दिया और कनाडा की तरफ से इसे लेकर कभी कोई सबूत सामने नहीं रखे गए।
इस मामले में चारों आरोपियों की रिहाई जस्टिन ट्रूडो के लिए मुश्किलों को और बड़ा सकती है जिन्होंने पीएम पद और लिबरल पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। हालांकि, वह लिबरल पार्टी के नए नेता चुने जाने तक प्रधानमंत्री पद पर रहेंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-All four accused in Hardeep Singh Nijjar murder case are in custody: Canadian media
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ottawa, canada, khalistani terrorist hardeep singh nijjar, murder\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved