• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ब्रिटेन में सितंबर तक सभी वयस्कों को लग जाएगा टीके का पहला डोज

All adults will have their first dose of vaccine in the UK by September - World News in Hindi

लंदन| ब्रिटिश सरकार ने सितंबर, 2021 तक देश के प्रत्येक वयस्क को कोरोनोवायरस वैक्सीन की पहली खुराक देने की योजना बनाई है। यह जानकारी विदेश सचिव डोमिनिक राब ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्काई न्यूज पर एक साक्षात्कार में राब ने रविवार को कहा कि यह 'महान' होगा, यदि वैक्सीन रोलआउट और तेजी से हो जाए, लेकिन सरकार अपने लक्ष्य से पहले इसे पूरा करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य सितंबर तक सभी वयस्क आबादी को पहली खुराक देने की है। अगर हम इसे पहले ही पूरा कर सके, तो करेंगे।" हालांकि, विदेश सचिव ने चेतावनी दी कि इसका नए वेरिएंट पर प्रभाव कम हो सकता है, जिससे राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) पर दबाव बन सकता है। उन्होंने लोगों से प्रतिबंध नियमों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ब्रिटेन में अब तक 35 लाख से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक मिल चुकी है और 24 घंटे के भीतर लगभग 324,000 खुराकें दी जानी है।
ब्रिटेन में कोरोनावायरस मामलों की संख्या अब तक कुल 3,405,740 तक पहुंच गई है, जबकि इस वायरस से यहां अब तक 89,429 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंग्लैंड में इस समय तीसरे चरण का राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू है।
इसी तरह के प्रतिबंध उपाय स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड में भी हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-All adults will have their first dose of vaccine in the UK by September
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: all adults, first dose, vaccine, uk, september, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved