बगदाद। युद्धग्रस्त पश्चिम एशियाई देश में स्थिरता लौटने के बाद इराक और रूस ने रविवार को 2004 के बाद पहली बार वाणिज्यिक विमान सेवा को पुनस्र्थापित किया। इराकी एयरवेज के एक सूत्र ने यह जानकारी दी। इराकी एयरवेज ने कहा कि इराकी एयरवेज काएक विमान बगदाद से मास्को के वनुकोवो हवाई अड्डे के लिए रवाना किया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यह इराकी अधिकारियों को एक संकेत है कि रूसी नागरिक सुरक्षित रूप से इराक आ-जा सकते हैं। सूत्र ने कहा कि दोनों देश बाद में इराकी शहर बसरा हवाई यात्रा पर सहमत हो सकते हैं। 2003 में अमेरिकी नेतृत्व वाले आक्रमण ने अरब देश में युद्ध का माहौल पैदा कर दिया था जिसके बाद रूस ने 2004 से इराक के लिए नियमित उड़ानों को निलंबित कर दिया था।
IPL : हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी
पीएम की डिग्रियों को लेकर बीआरएस नेता ने उड़ाया मजाक, आखिर क्यों, यहां पढ़ें
जनरल बाजवा ने भारत से संबंध बहाल करने के लिए मुझ पर दबाव डाला : इमरान खान
Daily Horoscope