• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नेपाल के बाद फ्रांस भी आग की लपटों में: राष्ट्रपति मैक्रों के खिलाफ प्रदर्शन, 1 लाख लोग सड़कों पर उतरे

After Nepal, France is also in flames: Protest against President Macron, 1 lakh people took to the streets - World News in Hindi

फ्रांस। नेपाल के उग्र प्रदर्शनों के बाद अब फ्रांस भी विरोध की आग में झुलस रहा है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ बुधवार को देशभर में “ब्लॉक एवरीथिंग” आंदोलन शुरू हो गया, जिसमें लगभग एक लाख लोग सड़कों पर उतर आए। पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी, तोड़फोड़ और नारेबाजी से हालात बिगड़ गए। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार ने करीब 80,000 सुरक्षाबलों को तैनात किया है, जिनमें से 6,000 सिर्फ पेरिस में मौजूद हैं। अब तक 200 से अधिक उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है। आंदोलन का मकसद
"ब्लॉक एवरीथिंग" का सीधा संदेश है— “अगर व्यवस्था जनता के काम नहीं आ रही, तो उसे रोक दो।” शुरुआत दक्षिणपंथी संगठनों ने की थी, लेकिन अब वामपंथी और अति-वामपंथी गुट भी इसमें शामिल हो गए हैं। आंदोलनकारियों ने परिवहन तंत्र, हाईवे और शहरों को ठप करने का ऐलान किया है।

संसद में संकट, सड़क पर बगावत
फ्रांस की राजनीति पहले से ही संकट में है। हाल ही में संसद ने प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरू को विश्वास मत में हरा दिया, जिसके बाद राष्ट्रपति मैक्रों को अपने कार्यकाल का पाँचवाँ प्रधानमंत्री, सेबास्टियन लेकोर्नू नियुक्त करना पड़ा। ऐसे माहौल में सड़कों पर ये बगावत सरकार के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो रही है।
यलो वेस्ट विद्रोह की गूंज
विशेषज्ञ इसे 2018 के “यलो वेस्ट” विद्रोह की याद दिलाने वाला आंदोलन मान रहे हैं। उस समय भी ईंधन की कीमतों से शुरू हुआ गुस्सा, राष्ट्रपति मैक्रों की नीतियों के खिलाफ जनआंदोलन बन गया था। मौजूदा हालात भी कुछ उसी दिशा में बढ़ते नजर आ रहे हैं।
गिरफ्तारियां और सड़कें जाम
गृह मंत्री ब्रूनो रेटायो ने बताया कि बोर्डो में करीब 50 नकाबपोशों ने हाईवे रोकने की कोशिश की, जबकि टूलूज़ में केबल में आग लगाने से ट्रैफिक बाधित हुआ। पेरिस में 75 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया। कई बड़े शहरों— मार्से, मोंपेलिए, नांत और लियोन— में सड़कें पूरी तरह जाम हो गईं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-After Nepal, France is also in flames: Protest against President Macron, 1 lakh people took to the streets
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nepal, france, protest, emmanuel macron, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved