• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अफ्रीका में कोरोना के मामले 1,569680 तक पहुंचे

Africa Covid-19 cases reach 1,569,680 - World News in Hindi

अदीस अबाबा। अफ्रीकी महाद्वीप में कोरोनोवायरस के मामलों की कुल संख्या 1,569,680 तक पहुंच गई है, जबकि 38,196 लोगों की मौत हो चुकी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 'अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन' (अफ्रीका सीडीसी) ने रविवार को कहा कि नए मामलों और नई मौतों की पुष्टि की, जो अफ्रीकी संघ (एयू) आयोग की एक विशेष हेल्थकेयर एजेंसी है। अफ्रीका सीडीसी ने कहा कि पूरे महाद्वीप में संक्रामक वायरस से ठीक होने वालों की संख्या अब 1,297,625 तक पहुंच गई है। अफ्रीकी देशों पर चल रही महामारी के असमान प्रभाव के बीच, अफ्रीका सीडीसी ने कहा कि पॉजिटिव मामलों की संख्या के मामले में बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले देशों में दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, मिस्र, इथियोपिया और नाइजीरिया शामिल हैं।
दक्षिणी अफ्रीका कोरोना मामलों के साथ-साथ मौतों की संख्या के मामले में भी सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है।
इस बीच, उत्तरी अफ्रीका दूसरा सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है।
महाद्वीपीय रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी के आंकड़ों के अनुसार, छह अफ्रीकी देशों में पिछले सप्ताह लगभग 90 प्रतिशत मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें मोरक्को में 29 प्रतिशत, दक्षिण अफ्रीका में 20 प्रतिशत, ट्यूनीशिया में 20 प्रतिशत, इथियोपिया में 10 प्रतिशत, लीबिया में 8 प्रतिशत और केन्या में 2 प्रतिशत दर्ज हुए हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Africa Covid-19 cases reach 1,569,680
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: africa covid-19 cases reach 1, 569, 680, covid-19, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved