• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एडीबी फिलीपींस में तूफान पीड़ितों की मदद के लिए देगा 20 लाख डॉलर

ADB will give $2 million to help hurricane victims in the Philippines - World News in Hindi

मनीला। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) फिलीपींस में तूफान राय से पीड़ित लोगों की मदद के लिए 20 लाख डॉलर देगा। चीन की संवाद समिति शिन्हुआ के मुताबिक एडीबी ने बुधवार को फिलीपींस के तूफान पीड़ितों की मदद के लिए 20 लाख डॉलर का अनुदान देने का अनुमोदन किया है। गौरतलब है कि गत साल 16 दिसंबर को फिलीपींस में टकराने वाले तूफान राय ने यहां के मध्य और दक्षिण पूर्वी प्रांतों में भयानक तबाही मचायी थी। इस प्राकृतिक आपदा में 400 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवायी थी। मनीला स्थित बैंक ने बताया कि वह तूफान से सबसे अधिक प्रभावित रहे इलाकों विसायस और मिनदानो के लिए एशिया प्रशांत आपदा राहत कोष से यह अनुदान दे रहा है और इससे इन इलाकों के 15,000 घरों या करीब 75,000 लोगों को मदद दी जायेगी।
इससे इन इलाकों के लोगों को फूड वाउचर दिया जायेगा, जिससे वे चुनिंदा बाजारों में जाकर वाउचर के लिए खाना ले सकते हैं। इसके अलावा फूड डिलीवरी में मदद के लिए भी इस राशि का उपयोग किया जायेगा।
एडीबी के महानिदेशक(दक्षिण एशिया) रमेश सुब्रमणियम ने कहा, कोरोना महामारी के संकट के बीच तूफान प्रभावित इलाकों में घर, खेती अैर बुनियादी ढांचों को काफी नुकसान हुआ, जिससे उन इलाकों के लिए जीवन और मुश्किल हो गया है। एडीबी का यह अनुदान मानवीय जरूरतों को पूरा करने में इस्तेमाल किया जायेगाा खासकर सुदूरवर्ती इलाकों के लोगों के लिए ।
एडीबी ने बताया कि वह फूड डिलीवरी में मदद के लिए संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम के साथ मिलकर काम करेगा।
फिलीपींस के मुताबिक इस तूफान के कारण मची तबाही से लगभग 500 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। इससे फसलों, सार्वजनिक आधारभूत ढांचों और निजी संपत्ति को काफी क्षति पहुंची है। कई इलाके सड़कों और पुलों के बह जाने के कारण अब भी बंद हैं और कई इलाकों में बिजली नहीं है।
संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के मुताबिक तूफान राय से फिलीपींस के छह सर्वाधिक प्रभावित इलाकों के 99 लाख से अधिक लोगों को नुकसान हुआ है और 28 जनवरी तक करीब 1,44,000 लोग बेघर थे। फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो द्यूतेर्त ने राहत,बचाव और पुनर्वास कार्यों को गति देने के लिए सर्वाधिक प्रभावित छह इलाकों में एक साल के लिए आपदा की घोषणा की है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ADB will give $2 million to help hurricane victims in the Philippines
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: asian development bank, help, hurricane victims, philippines, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved