काठमांडू। नेपाल के डोटी जिले में एक वाहन के 500 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी के हवाले से समाचार एजेंसी सिन्हुआ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, 16 लोगों को ले जा रहा वाहन बोतागन क्षेत्र में पर्वतीय सडक़ से नीचे गिर गया। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना में घायल हुए चार लोगों की हालत गंभीर है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वाहन डोटी से दिपायल जिले की ओर जा रहा था। इस हिमालयी राष्ट्र में सडक़ों की खराब स्थिति और वाहनों का खराब रखरखाव सडक़ दुर्घटनाओं के पीछे मुख्य कारण है।
आबकारी नीति मामला : AAP सांसद संजय सिंह गिरफ्तार,ED मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई
संजय सिंह की गिरफ्तारी पीएम मोदी की घबराहट दिखाती है : केजरीवाल
सांसद संजय सिंह विपक्ष की सबसे सशक्त आवाज हैं : सौरभ भारद्वाज
Daily Horoscope