• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सूडान के वेस्ट दारफुर हमले में मारे गए 83 लोग

83 people killed in Sudan West Darfur attack - World News in Hindi

खार्तूम| सूडान के पश्चिम दारफुर राज्य की राजधानी एल जेनिना में हुए हमले में कम से कम 83 लोग मारे गए हैं और 160 अन्य लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने वेस्ट दारफुर की डॉक्टर्स कमेटी के हवाले से कहा, "एल जेनीना में हुए हिंसक हमलों से शनिवार तक मौत का आंकड़ा बढ़कर 83 हो गया और घायलों की संख्या 160 हो गई।" इस बीच सूडान की सिक्योरिटी एंड डिफेंस काउंसिल ने रविवार को बयान में कहा कि नागरिकों और महत्वपूर्ण चीजों की सुरक्षा के लिए पश्चिम दारफुर में सुरक्षा बल भेजने का फैसला किया है। बयान में कहा गया है कि शनिवार को एल जेनीना में हुई हिंसक घटनाओं पर चर्चा के लिए काउंसिल के अध्यक्ष अब्देल फतह अल-बुरहान की अध्यक्षता में आपात बैठक की गई। काउंसिल में संप्रभु परिषद, कैबिनेट और सुरक्षा निकायों के सदस्यों के प्रतिनिधि हैं। उन्होंने एल जेनिना की घटनाओं की जांच करने, समस्या के मूल कारण तय करने और इसके बारे में सिफारिशें करने के लिए एक उच्च समिति बनाने का भी निर्णय लिया है।
वहीं पश्चिम दारफुर में हुईं घटनाओं को देखते हुए स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यहां कर्फ्यू लगा दिया।
पश्चिम दारफुर राज्य के गवर्नर मोहम्मद अब्दुल्ला अल डोमा ने एल जेनीना में 2 नागरिकों के बीच लड़ाई के बाद शुरू हुई हिंसा को खत्म करने के लिए नियमित बलों को भेजेने का फैसला किया है। इन 2 में से 1 नागरिक को मार दिया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-83 people killed in Sudan West Darfur attack
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 83 people, killed, sudan, west darfur, attack, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved