• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नाइजीरिया में चले सैन्य अभियानों में 81 बोको हराम आतंकी ढेर

81 Boko Haram terrorists killed in military operations in Nigeria - World News in Hindi

अबुजा| नाइजीरिया के सेना के अधिकारियों ने सोमवार को दावा किया कि उन्होंने हाल ही में देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में निकासी अभियानों में 81 बोको हराम के आतंकवादियों को मार गिराया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ऑपरेशन लफिया डोले के थिएटर कमांडर फारुख याह्या के हवाले से कहा कि ऑपरेशनों को पूर्वोत्तर राज्य बोर्नो के विशाल सांबीसा जंगल में 'कई गांवों' में कवर किया गया है।

उन्होंने यह नहीं बताया कि ऑपरेशन कब हुआ और कितने दिन तक चला।

याह्या ने कहा, "अथक सैनिकों ने आतंकवादियों के शिविरों को नष्ट कर दिया और बंदूक ट्रकों और हथियारों को बरामद कर लिया। इस दौरान वायुसेना के विमान जमीनी बलों को करीब से हवा और अंतर्विरोधी सहायता प्रदान करते हैं।"

उन्होंने कहा, "कार्रवाई के दौरान आंतवादियों द्वारा किए गए विस्फोट में हमारा एक जवान शहीद हो गया, जबकि चार अन्य घायल हो गए।"

बोको हराम 2009 से पूर्वोत्तर नाइजीरिया में एक इस्लामवादी राज्य स्थापित करने की कोशिश कर रहा है। आतंकी समूह ने चाड बेसिन के अन्य देशों में भी अपने हमले बढ़ा दिए हैं।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-81 Boko Haram terrorists killed in military operations in Nigeria
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 81 boko, haram terrorists, killed, military operations, nigeria, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved