रबात। मोरक्को के बाब मारजौका नगर के निकट एक बस पलटने से आठ लोगों की मौत हो गई और 42 लोग घायल हो गए। यह नगर राजधानी रबात से 300 किलोमीटर पूर्व में है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रविवार हुई दुर्घटना में घायल हुए लोगों को ताजा शहर में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
स्थानीय प्रशासन ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।
मोरक्को में तेज रफ्तार, खराब सड़कों और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण खतरनाक दुर्घटनाएं आम हैं।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मोरक्को में 2019 की पहले चार महीनों में सड़क दुर्घटनाओं में 1,357 लोगों की मौत हो चुकी है।
--आईएएनएस
आईबी की रिपोर्ट पर गौतम अडानी को मिली जेड कैटेगरी सुरक्षा
झारखंड में सरकार गिराने को गड्ढा खोद रही थी भाजपा, बिहार में खुद गिर गयी - भूपेश बघेल
बंगाल का शिक्षक भर्ती घोटाला - सीबीआई ने आयोग के 2 पूर्व अधिकारियों को गिरफ्तार किया
Daily Horoscope